Sonbhadra news :चेयरमैन ने किया वाटर कूलर का लोकार्पण, जनता को समर्पित
नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने वार्ड नंबर 7 एवं वार्ड नंबर 13 में लगाए गए वाटर कूलरों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

sonbhadra
4:57 PM, September 23, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन। नगर में स्वच्छ जल उपलब्ध कराने की दिशा में नगर पंचायत द्वारा उठाए गए कदमों के तहत मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने वार्ड नंबर 7 एवं वार्ड नंबर 13 में लगाए गए वाटर कूलरों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नगर की जनता की सुविधा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए साफ एवं ठंडा पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि इन दोनों वार्डों में लगाए गए वाटर कूलर से आमजन को गर्मी के मौसम में पीने योग्य ठंडा पानी सुलभ होगा, जिससे लोगों को काफी राहत मिलेगी। लोकार्पण के दौरान नगर के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि नगर पंचायत द्वारा किए जा रहे ऐसे कार्य जनता की बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने में मील का पत्थर साबित होंगे।
इस मौके पर सभासद नरेश यादव, इंद्रभूषण श्रीवास्तव, रेलवे यूनियन अध्यक्ष संतोष दुबे,डा. बृजेश सिंह, जीतू सिंह, मनोज चौबे, अमित सिंह, रंजीत सिंह, अभिषेक दुबे, रामनरेश चौधरी, घनश्याम चौधरी, कुशल सिंह, राधारमण पांडेय, शाहिद हुसैन, लिपिक अंकित पांडेय, रिजवान अहमद, मंसूर आलम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।




