Sonbhadra News : केंद्रीय टीम ने परखा एमडीए अभियान की हकीकत
जनपद में चल रहे फाइलेरियारोधी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान और मेडिकल हेल्थ की प्रगति जांचने के लिए केंद्रीय टीम ने सोनभद्र का दौरा किया। टीम दो दिनों तक जनपद के केकराही, घोरावल और चतरा....

MDA कार्यक्रम की प्रगति जाँचने गाँवों में भ्रमण करती केंद्रीय टीम...
sonbhadra
9:51 PM, February 14, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जनपद में चल रहे फाइलेरियारोधी मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान और मेडिकल हेल्थ की प्रगति जांचने के लिए केंद्रीय टीम ने सोनभद्र का दौरा किया। टीम दो दिनों तक जनपद के केकराही, घोरावल और चतरा ब्लाकों के अंतर्गत कई गांव में भ्रमण किया। निरीक्षण के दौरान टीम को स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की गतिविधियां संतोषजनक मिलीं। टीम ने निगरानी तंत्र को और मजबूत करने की हिदायत दी।
MDA और मेडिकल हेल्थ की प्रगति जाँचने केंद्रीय टीम 12 फरवरी को सोनभद्र पहुँची थी। टीम में रिर्सच ऑफिसर मलेरिया डॉ0 दिनेश गिरी, मेडिकल ऑफिसर डॉ0 निश्चय और टेक्निकल असिस्टेंट हेमंत नेगी शामिल थे। इस दौरान टीम ने गांवों के भ्रमण के दौरान ग्रामीणों से बात की तो पाया कि आशा उन्हें अपने सामने दवा खिला रही हैं। दवा का वितरण नहीं किया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 अश्वनी कुमार ने बताया कि केंद्रीय टीम अपने दो दिवसीय दौरे पर केकराही, घोरावल और चतरा ब्लॉक का निरीक्षण किया। केंद्रीय टीम की विजिट संतोषजनक रही, उन्होंने बताया कि टीम ने पाया कि दवा का वितरण कहीं नहीं किया जा रहा है बल्कि आशाएं दवा अपने सामने खिला रही हैं। वहीं टीम ने दवा खाने से इनकार करने वाले व्यक्तियों को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया है।
निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम के साथ मलेरिया कंसलेटेंट शुभम सिंह, मेंटल हेल्थ कॉउंसलर सौरभ सिंह, मलेरिया इंस्पेक्टर देवाशीष पाण्डेय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




