Sonbhadra News : एटीसी टावर पर गिरा आकाशीय बिजली, दो लाख के जले उपकरण
क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बिल्ली-मार्कुण्डी के कोठा टोला स्थित तेजबली के खेत में लगा ओबरा 1727 एटीसी टावर का कई किमती उपकरण जल गया । उपकरण जल जाने से मो0 का नेटवर्क बाधित हो गया।

sonbhadra
10:55 PM, August 19, 2024
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बिल्ली-मार्कुण्डी के कोठा टोला स्थित तेजबली के खेत में लगा ओबरा 1727 एटीसी टावर का कई किमती उपकरण जल गया । उपकरण जल जाने से मो0 का नेटवर्क बाधित हो गया। जिसकी सूचना टावर के टेक्निशियन पंकज वर्मा को मिलते ही वह मौके पर पहुँच कर टावर के सभी उपकरणो की जाँच पड़ताल किया।टेक्निशियन वर्मा ने बताया कि रविवार की भोर में 554848 ग्लोबल एटीएस टावर कोठा कोला पर आकाशीय बिजली गिरने से आईपीएमएस, बैट्री बैंक, जनरेटर का एबीआर कार्ड आदि जल गया है। जले हुए उपकरणो की किमत लगभग दो लाख रूपये है।उन्होने बताया कि बाधित नेटवर्क को बाईपास कर सुचारू रूप से वैकल्पिक ब्यवस्था के तौर पर चालू कर दिया गया है।




