Sonbhadra News : जुगैल में मोबाइल नेटवर्क की शुरुआत पर जश्न, मंत्री पहुंचे कार्यक्रम में
जुगैल में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने पर जश्न का माहौल है । इस उपलक्ष्य पर ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

sonbhadra
8:37 PM, April 2, 2025
घनश्याम पांडेय/रविन्द्र पाठक (संवाददाता)
◆ राज्यमंत्री संजीव गोंड जी का भव्य स्वागत किया गया।
◆ लम्बे समय से मोबाइल नेटवर्क की समस्या से जूझ रहे थे जुगैल वासी
जुगैल (सोनभद्र) । जुगैल में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने पर जश्न का माहौल है । इस उपलक्ष्य पर ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव प्रतिनिधि दिनेश यादव द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड, टावर का निरीक्षण करते हुए कहा कि आजादी के इतने वर्षों बाद नेटवर्क नहीं था। इसलिए हमारी डबल-इंजन की सरकार प्रमुखता से लेते हुए मंत्री व ग्राम प्रधान द्वारा जुगैल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क चालू हो गया।
मंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि मोबाइल नेटवर्क के लिए केन्द्रीय दूरसंचार मंत्री अश्वनी वैष्णवों से तीन बार मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा तब जाकर जुगैल क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क लगा । इस मौके पर ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव मिठाई खिलाकर ग्रामीणो को धन्यवाद दिया । ग्रामीणो के चेहरे पर खुशी की लहर देखने को मिल रहा था । लोगों ने मंत्री संजीव गोंड़ व ग्राम प्रधान जुगैल को धन्यवाद किए।
इस अवसर पर मंत्री संजीव गोंड़ ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी डबल-इंजन की सरकार में विकास कार्य पर तेजी से हो रहा है। सोनभद्र के लिए कई जगहों पर पुल व रोड मांग किया गया और कई जगहों पर कार्य शुरु भी हो गया है। वहीं ग्राम प्रधान जुगैल सुनीता यादव ने बताया कि इस बार चुनाव में हम ग्रामीणो के साथ मिल कर इसी मोबाइल नेटवर्क की समस्या को लेकर वोट बहिष्कार किया गया था और नारा दिया गया था कि नेटवर्क नहीं तो वोट नहीं । कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य जुगैल प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी, वरिष्ठ बीजेपी नेता राजा मिश्रा, जिला पंचायत सदस्य मोहन कुशवाहा, विनोद तिवारी, कालीचरण, शिव गुलाम सिंह, सोनू गोंड, जय मंगल,रवि यादव, गंगा सागर शर्मा, नन्दलाल केशरी, जगजीवन पनिका, राम प्रसाद, मुकेश, प्रदीप, जितेंद्र, राम निहोर, राजेश यादव, उदित प्रसाद, राम अधिन,तुलसी कनौजिया आदि सैकड़ों लोगों मौजूद रहे।



