Sonbhadra News :बंगाल सहित तीन राज्यों में बीजेपी की जीत पर जश्न, दुद्धी में झालमुरी खिलाकर जतायी खुशी
बंगाल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जतायी खुशी, बांटी गई झालमुरी दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा द्वारा बंगाल फतह करने की खबर को लेकर दुद्धी तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया। बंगाल में

sonbhadra
5:56 PM, May 4, 2026
बंगाल में बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिलने पर जतायी खुशी, बांटी गई झालमुरी
दुद्धी, सोनभद्र। भाजपा द्वारा बंगाल फतह करने की खबर को लेकर दुद्धी तहसील मुख्यालय पर कार्यकर्ताओ ने जमकर जश्न मनाया। बंगाल में पहली बार बीजेपी की पूर्ण बहुमत मिलने से उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने दुद्धी तहसील तिराहे पर झालमुरी बांटकर खुशी जाहिर की। मंडल अध्यक्ष दीपक शाह ने कहा कि देश यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा हैं। बंगाल में ममता सरकार से वहाँ की जनता तंग आ चुकी थी इसलिए बीजेपी को पूर्ण बहुमत मिला हैं। 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में 3 राज्यों में भाजपा की सरकार बनना यह दर्शाता हैं कि जनता का भरोसा भाजपा में हैं।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मनोज मिश्रा,जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू, मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह, मनीष जायसवाल,सुमित सोनी,अजय चन्द्रवँशी, प्रेमनारायण मोनू,धीरज,अंशुमान रॉय,पीयूष कसेरा, आयुष केशरी,विकास सोनी, निरंजन गुप्ता, विकास सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




