Sonbhadra News:जरूरतमंदो के बीच कंबल और मिष्ठान बांटकर मनाया जन्मदिन
दुद्धी कस्बे के रामलीला मैदान परिसर में स्थित प्रगति वस्त्र बैंक के तत्वावधान में शनिवार को ठंड से राहत हेतु गरीब असहाय जरूरत मंद लोगों में कंबल, व मिष्ठान वितरण किया गया।मिठाई और कंबल पाकर

कंबल के साथ असहाय पुरुष एवं महिलाएं
sonbhadra
6:00 PM, January 4, 2025
रमेश (संवाददाता )
दुद्धी, सोनभद्र।दुद्धी कस्बे के रामलीला मैदान परिसर में स्थित प्रगति वस्त्र बैंक के तत्वावधान में शनिवार को ठंड से राहत हेतु गरीब असहाय जरूरत मंद लोगों में कंबल, व मिष्ठान वितरण किया गया।मिठाई और कंबल पाकर असहायों के चेहरे खिल उठे। प्रगति वस्त्र बैंक संचालक विकास अग्रहरि ने बताया कि राजेश जायसवाल के पुत्र शुभम जायसवाल ने अपने जन्मदिन पर 111 कंबल वस्त्र बैंक को दान किया था। इसलिए उनकी उपस्थिति में आज मिठाई और कंबल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि नगर कई गणमान्य द्वारा प्राप्त कंबल आज करीब 215 कंबल का वितरण किया गया। नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राजेश जायसवाल उर्फ राजू जायसवाल के जन्मदिवस के अवसर पर उनके पुत्र शुभम जायसवाल की नेक पहल व विचार के कारण हमारे वस्त्र बैंक को 111 कंबल व वृद्ध जनों के लिए मिष्ठान प्राप्त हुआ, जो सराहनी कार्य है, हर व्यक्ति अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से अपने घरों पर, होटल में ,प्रतिष्ठानों में एवं अन्य स्थानों पर मानते है और हजारों, लाखों रुपए खर्च कर देते हैं ,वही आज कस्बे के प्रतिष्ठित व्यापारी के पुत्र व उनके परिवार जनों के द्वारा जन्मदिन पर जरूरतमंद, वृद्धजन ,असहाय लोगों के बीच मनाया गया जो अति सराहनी व दिल को छू जाने वाला कार्य है। हर व्यक्ति को इस तरह का सामाजिक कार्य कर अपने अच्छे दिनों को व्यतीत करना चाहिए ,जिससे कि ऐसे जरूरतमंदों की कुछ आवश्यकता पूर्ण हो सके और उनका आशीर्वाद इन दयालु लोगों को प्राप्त हो सके, विकास अग्रहरि ने अपने और अपने टीम की ओर से कंबल वितरण करने वाले परिवार जनों का आभार व्यक्त किया है ।वही अपने वस्त्र बैंक द्वारा इकट्ठा किए गए अन्य कंबलों का भी वितरण किया। कंबल पाकर जरूरतमंदो के चेहरे पर अलग मुस्कान देखी गई।




