Sonbhadra News : आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ मनाएं होली का त्योहार-थानाध्यक्ष

आगामी त्यौहारों के मद्देनजर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न

news-img

सोनभद्र

3:55 PM, March 9, 2025

Whatsapp चैनल फॉलो करे !

धर्मेन्द्र गुप्ता (संवाददाता)

विंढमगंज (सोनभद्र) होली के पर्व को शांति व सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आज रविवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की गई।

उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने कहा कि होली पर्व आगामी 14 मार्च को मनाया जाएगा तथा पर्व के अवसर पर डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। यदि डीजे बजाने या उससे हुई हानि की शिकायत मिली तो डीजे संचालक एवं आयोजक दोनों पर प्रशासन सख्ती से निपटेगी।

थाना प्रभारी  ने कहा कि होली के दौरान हुडदंग करने,बेवजह किसी के ऊपर रंग फेकने के साथ दूसरे समुदाय के लोगों पर जबरदस्ती रंग फेंकने या लगाने की शिकायत पर कड़ी करवाई की जाएगी।

कहा कि रमजान का महीना चल रहा है साथ में होली का पर्व भी है।दोनों समुदाय के लोग आपसी प्रेम व सौहार्द के साथ दोनों अपना अपना पर्व को मनाएं।प्रशासन गड़बड़ी करने वालों पर पैनी नजर रखेगी।

बैठक में ग्राम प्रधान यदुनाथ यादव, सदर सुहैल अहमद खान, मुन्नालाल गौतम, अमरेश भारती, रमेश प्रसाद, संजय कुमार गुप्ता, उमेश कुमार, सतीश कुमार, सरजू प्रसाद यादव, सबलू खान, रामसुंदर, संपूर्णानंद ,आरफीन अंसारी, इफ्तेखार अहमद, हरिनाथ यादव ,शाहरुख खान, विमल यादव, बुन्देल चौबे, पवन रजक, राकेश केसरी, अरविंद जायसवाल, विनोद कुमार कनौजिया, मुर्तुजा अली सहित क्षेत्र के दर्जनों माननीय मौजूद थे।

Sponsored

सम्बंधित खबर

Sponsored
Logo

Office Address :सोनभद्र, उत्तरप्रदेश (231216)

Chief Editer :Shantanu Kumar Biswas

Contact Us :+91 9415873885

Email:info.janpadnewslive@gmail.com

Download App

Google play store

Subscribe Now

Youtube

Janpad Mirror

Follow Us

Developed By  SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Janpad News Live 2024. All rights reserved.