Sonbhadra News : CDO ने पैल लैब और विद्या शक्ति केंद्र का किया शुभारम्भ
सीडीओ सौरभ गंगवार ने पैल लैब और विद्या शक्ति केंद्र का शुक्रवार क़ो शुभारम्भ किया।

sonbhadra
7:52 AM, August 3, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
मो0नं0 - 7007444590
सोनभद्र । जनपद में नीति आयोग द्वारा अधिगम स्तर सुधार हेतु संचालित पैललैब का द्वितीय सत्र और विद्या शक्ति केंद्र का जनपद में एक साथ सभी विद्यालयों में शुभारम्भ मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार द्वारा कंपोजिट विद्यालय मुसही राबर्ट्सगंज में किया गया। इस अवसर पर, मुख्य विकास अधिकारी ने योजना का लाभ ले रहे कक्षा 3 से 8 तक के छात्रों से वार्ता कर स्थिति को परखा। उन्होंने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि समय सारणी के साथ शिक्षण और पैललैब में छात्रों को उनकी अधिगम क्षमता के अनुसार पुनरावृत्ति, उपचारात्मक शिक्षण एवम मूल्यांकन अपेक्षित अधिगम स्तर को प्राप्त किया जा सकता है। वहीं उपस्थित बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों और अध्यापकों ने मिलकर जनपद को निपुण बनाने की प्रतिज्ञा ली।
सीडीओ सौरभ गंगवार ने बताया कि "कक्षा 6 से 8 तक के छात्रों को भाषा, गणित और विज्ञान को रोचक तरीके से पढ़ाने के लिए आईआईटी मद्रास के प्रोफेसर वी0 कामाकोटी द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट विद्या शक्ति को भी सोनभद्र में स्थापित स्मार्ट क्लासों में चलाया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी ने विद्यालयी परिवेश के बाहर सामुदायिक सहभागिता के माध्यम भी निपुण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उपस्थित अभिभावकों, विद्यालय प्रबंध समिति और प्रधान का आह्वान किया।"
वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनन्द पाण्डेय ने बताया कि "कक्षा 1 और 2 के लिए शिवनाडर फाउन्डेशन द्वारा शिक्षा इनेशिएटिव अन्तर्गत भाषा और गणित हेतु डिजिटल अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराया गया है जो छात्रों के बुनियादी भाषा और संख्या को सुदृढ़ करने में मदद कर रहा है।"
इस कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी राबर्ट्सगंज धनंजय सिंह, एआरपी हृदेश सिंह, जिला कार्यक्रम सहयोगी, नीति आयोग फरदीन अहमद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुधांशु तिवारी, कार्यक्रम सहयोगी प्रशांत चतुर्वेदी, पैललैब टीम, जिला समन्वयक शिव नाडर फाउंडेशन विपिन शुक्ला, प्रधानाध्यापक और शिक्षक मौजूद रहे।




