Sonbhadra News : सीडीओ ने किया ब्लॉक का औचक निरीक्षण
विकास खंड नगवा के ब्लॉक परिसर में बुधवार को तीन बजे मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया ।

ब्लॉक का औचक निरीक्षण करती सीडीओ
sonbhadra
6:46 PM, February 5, 2025
अवधेश पटेल ( संवाददाता)
वैनी (सोनभद्र) । विकास खंड नगवा के ब्लॉक परिसर में बुधवार को तीन बजे मुख्य विकास अधिकारी सोनभद्र जागृति अवस्थी ने औचक निरीक्षण किया । इस दौरान करीब डेढ़ घंटे से अधिक ब्लॉक के विभिन्न कार्यालय सहित परिसर का निरीक्षण किया । इस दौरान ब्लॉक में साफ-सफाई का निर्देश दिया वहीं मनरेगा सेल कार्यालय को अस्त व्यस्त देख नाराजगी जताई फाईलों का रख रखाव सही नहीं था । इसके बाद एडीओ पंचायत कक्ष के निरीक्षण में भी असन्तोष जताया । वहीं ब्लॉक परिसर में पुराने जर्जर आवासों को ध्वस्तीकरण कर निर्माण कराकर जल्द से जल्द पूरा करने कि बात कही । इस दौरान ब्लॉक में अफरातफरी का माहौल बना हुआ था । वहीं शिकरवार ग्राम पंचायत के ग्राम वाटिका सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण कर अधुरे पड़े हुए कार्यों को जल्द से जल्द पुरा करने कि बात कही वहीं इस मौके पर डीडीओ शेषनाथ चौहान, खंड विकास अधिकारी नगवां आरके सिंह सहित ब्लॉक के कर्मचारी मौजूद रहे ।




