Sonbhadra News : देशी शराब दुकान की खिड़की तोड़कर नकदी व शराब चोरी, पुलिस जांच में जुटी
चुर्क रेलवे स्टेशन रोड पर बीती रात चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया और दुकान से नकदी समेत शराब की पेटी उठा ले गए । सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।

चोरी की जांच करती पुलिस
sonbhadra
1:48 PM, April 27, 2025
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । रावर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के चुर्क चौकी अंतर्गत चुर्क रेलवे स्टेशन रोड पर बीती रात चोरों ने शराब की दुकान को निशाना बनाया और दुकान से नकदी समेत शराब की पेटी उठा ले गए । सूचना के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
जानकारी के मुताबिक चुर्क रेलवे स्टेशन के पास स्थित देशी शराब की दुकान में बीती रात जब शराब दुकानदार रोज की तरह दुकान बंद करके घर चला गया । सुबह जब दुकानदार दुकान की तरफ टहलने आया तब दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई । उसने तुरंत घटना की जानकारी चुर्क चौकी को दी । सूचना मिलते ही चुर्क चौकी प्रभारी अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दिया ।
दुकानदार ने पुलिस को तहरीर के माध्यम से बताया कि रात चोरों ने दुकान मे लगी लोहे की खिड़की तोड़ कर दुकान में रखा 5 पेटी देशी शराब एवं 35 हजार रुपए नगदी चुरा ले गए ।
वहीं चुर्क चौकी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि तीन लोगों को पूछताछ के लिए बैठाया गया है । जिनका फिंगर प्रिंट जांच के लिए भेजा गया है । जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा



