भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, काशी क्षेत्र के सदस्य अल्ताफ अहमद क़ादरी ने आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी को विस्तृत शिकायत पत्र दिया गया था लेकिन, राजनीतिक दबाव और रसूख के चलते प्रकरण को केवल जांच के नाम पर टाल-मटोल किया जाता रहा। इसलिए गोरखपुर स्थित मठ मंदिर में आयोजित मुख्यमंत्री जनसुनवाई दरबार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पुरे मामले की शिकायत की गई। उन्होंने शिकायत में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, स्थानीय लेखपाल और नियत प्राधिकारी कार्यालय के कुछ अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए साथ ही आरक्षित भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने, अवैध मदरसों के संचालन और अवैध चंदा वसूली की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।