करमा (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में उस समय साम्प्रदायिक तनाव बढ़ गया जब 18 जनवरी की रात लगभग 9 बजे गांव के ही कुछ मनबढ़ मुस्लिम लड़के गांव में स्थित शिव मंदिर की दीवार पर पेशाब करने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। ग्रामीण अरविन्द श्रीवास्तव की तहरीर पर गांव के ही गांव के ही 10 नामज़द ऐस खान पुत्र सद्दाम, फाइज़ान खान पुत्र जलालुद्दीन, फरहान हुसैन पुत्र अबरार हुसैन, सलमान पुत्र बबलू, नाज़िम पुत्र बोड़र, सद्दाम पुत्र अज्ञात, जलालुद्दीन पुत्र अज्ञात, अबरार पुत्र अज्ञात, बबलू पुत्र अज्ञात, बोडर पुत्र अज्ञात उपरोक्त सभी निवासी ग्राम बहेरा करमा सोनभद्र के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता-बी एन एस 298, बी एन एस 352, बी एन एस 351, बी एन एस 61(1)(ख) का मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।