Sonbhadra news : घाटी में चढ़ाई के दौरान मालवाहक ट्रक पलटा, चालक सुरक्षित
मारकुंडी घाटी में शनिवार सायंकाल एक मालवाहक ट्रक चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा नुकसान टल गया।

sonbhadra
6:39 PM, June 6, 2026
राकेश चौबे
मारकुंडी, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र स्थित मारकुंडी घाटी में शनिवार सायंकाल एक मालवाहक ट्रक चढ़ाई के दौरान अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि बड़ा नुकसान टल गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक मछली का चारा लेकर छत्तीसगढ़ से आजमगढ़ जा रहा था। घाटी की चढ़ाई के दौरान वाहन अचानक असंतुलित हो गया और पलट गया। ट्रक चालक सूरज पांडेय (29 वर्ष), निवासी छावनी भिलाई, थाना जामुल, जनपद दुर्ग (छत्तीसगढ़), इस दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही गुरमा चौकी प्रभारी श्री प्रकाश पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और राहत एवं यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस की देखरेख में पलटे हुए ट्रक को हटाने की कार्रवाई की जा रही है ताकि मार्ग पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो सके।
स्थानीय लोगों के अनुसार, दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर आवागमन प्रभावित रहा, हालांकि समय रहते राहत कार्य शुरू होने से स्थिति नियंत्रण में रही।




