Sonbhadra News : लापरवाह बिजली विभाग! करेंट से झूलसकर खंभे से उल्टा लटका लाइनमैन
गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी (लाइनमैन) बुरी तरह झुलस गया। पूरे मामले विभागीय लापरवाही खुलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक आपूर्ति चालू....

करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह झूलसा लाइनमैन
sonbhadra
7:11 AM, January 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । गुरुवार की शाम करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग का संविदा कर्मचारी (लाइनमैन) बुरी तरह झुलस गया। पूरे मामले विभागीय लापरवाही खुलकर सामने आई है। बताया जा रहा है कि काम के दौरान अचानक आपूर्ति चालू कर दी गई। करंट लगने के बाद संविदा कर्मचारी खंभे पर उल्टा लटक गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। फिलहाल अस्पताल में भर्ती कर्मचारी की हालत गंभीर बताई जा रही है।
लोकल फाल्ट ठीक करने पोल पर चढ़ा था करण -
शाहगंज थाना क्षेत्र के राजपुरा गाँव में बिजली विभाग की घोर लापरवाही से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहाँ गुरूवार की शाम लोकल फाल्ट ठीक करने 33/11 केवी लाइन के पोल पर चढ़ा 20 वर्षीय लाइनमैन करण करेंट की चपेट में आने से बुरी तरह से झुलस गया। स्थानीय लोगों की सुचना पर पहुँचे परिजनों ने आनन-फानन में उसे रॉबर्ट्सगंज स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहाँ उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इस घटना को स्थानीय लोगों ने मोबाइल से कैद कर वायरल कर दिया। घटना की सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जाँच में जुट गयी है।
बगैर सुचना किसी ने चालू कर दी लाइन -
ग्रामीणों द्वारा बिजली बंद होने की शिकायत पर गुरुवार की शाम को लाइनमैन करण अपने साथी लाइनमैन चंद्रकांत के साथ बिजली की लाइन की मरम्मत के लिए गया था। करण जब पोल पर चढ़कर काम कर रहा था, उसी दौरान उसका साथी दूसरे पोल पर चला गया। इसी बीच किसी ने बगैर सूचना के लाइन चालू कर दी, जिससे करण बुरी तरह झुलस गया। घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए और गंभीर रूप से झुलसे करण को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल -




