Sonbhadra News : सड़क दुर्घटना में कार सवार युवक की मौत
बीती रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र ऊंचडीह के पास पोल से टकराने से कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा..

मृतक निर्जेश देव पाण्डेय
sonbhadra
11:13 AM, January 17, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । बीती रात रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र ऊंचडीह के पास पोल से टकराने से कार सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लसड़ा गाँव निवासी निर्जेश देव पाण्डेय (25वर्ष) पुत्र विनोद देव पाण्डेय अपने एक दोस्त के साथ कार से घोरावल से रॉबर्ट्सगंज की तरफ आ रहा था। जैसी ही वह ऊंचडीह गाँव के पास पहुँचा तभी सड़क किनारे बिजली के पोल से टकरा गया। घटना के बाद युवक की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दूसरा युवक बाल-बाल बच गया। घटना की सुचना पाकर मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया।




