Sonbhadra News : ट्रक की चपेट में आने से कार पलटी, तीन कार सवार गंभीर रूप से घायल
हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आई एक कार पलट गई जिसमें सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक मामूली रूप से चोटिल हो गया।

sonbhadra
3:39 PM, May 2, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आई एक कार पलट गई जिसमें सवार तीन गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक मामूली रूप से चोटिल हो गया। जिन्हें इलाज के एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा गया ।
जानकारी मुताबिक हाथीनाला थाना अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित रानीताली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को रॉबर्ट्सगंज से हाथीनाला की तरफ जा रही कार एक फल लदे ट्रक की
चपेट में आ जाने से पलट गई, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए एक मामूली रूप से चोटिल हो गया।
बताया जा रहा है कि झारखंड प्रांत के डाल्टनगंज निवासीगण कार सवार रॉबर्ट्सगंज की तरफ से एक मांगलिक कार्यक्रम (तिलकोत्सव)में शामिल होने के बाद वापस डाल्टनगंज के लिए जा रहे थे कि रानीताली क्षेत्र मे हाथीनाला की तरफ जा रहे फल लदे ट्रक की चपेट में आ गए जिससे कार पलट गई ।कार में सवार रौनक (16),वैभव (18), राजेंद्र निवासीगण डाल्टनगंज झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा गया ।
सीएचसी चोपन के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।




