Sonbhadra News : कुम्भ से छत्तीसगढ़ जा रही कार अज्ञात वाहन से टकराई, दो घायल
एक कार सवार महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे कि वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित गुरमुरा ओवरटेक के चक्कर में अपने आगे वाली अज्ञात वाहन से टकरा गई।

हादसे में क्षतिग्रस्त कार
sonbhadra
8:29 PM, February 10, 2025
मंटू शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । सोमवार की सुबह एक कार सवार महाकुंभ स्नान कर छत्तीसगढ़ जा रहे थे कि वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग पर स्थित गुरमुरा ओवरटेक के चक्कर में अपने आगे वाली अज्ञात वाहन से टकरा गई। जिसमें कार सवार सूरज पुत्र अनूप साय उम्र 24वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ और रामजतन पुत्र गजराज सिंह उम्र 44वर्ष निवासी छत्तीसगढ़ घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने डायल 108 न0 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया। वही लग रहे रोड जाम को टोल प्लाजा ने क्षतिग्रस्त कार को रोड के किनारे करवा कर रोड के जाम को बहाल करवाया।
वही चोरपानियां में महाराष्ट पूना से तीर्थ करते हुए कुंभ स्नान को जा रहे कार सवार अनियंत्रित होकर पलट गई जिसमें सत्यवती पत्नी स्व0 मनीअप्पा उम्र 74 वर्ष घायल हो गई। राहगीरों की मदद से डायल 108 न0 एम्बुलेंस द्वारा सीएचसी चोपन भेजवा दिया गया। कार में महिला सहित चार लोग सवार थे।




