Sonbhadra News : श्रद्धालुओं से भरी कार पलटी, दो की मौत, 5 घायल
प्रीतनगर कस्बा में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर श्रद्धांलुओं से भरी कार एक बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि बाइक सवार की इलाज के दौरान मौत हो गयी ।
.jpg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:12 PM, January 31, 2025
.घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के प्रीतनगर कस्बा में वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाइवे पर श्रद्धांलुओं से भरी कार एक बाइक में टक्कर मारने के बाद पलट गई। जिसमें कार चालक की मौके पर मौत हो गयी जबकि बाइक सवार की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गयी । इसके अलावा इस हादसे में 5 घायल भी हैं जिनका इलाज चल रहा है । सभी श्रद्धालु छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और कुम्भ स्थान कर घर वापसी कर रहे थे ।
मिली जानकारी के अनुसार कस्बा क्षेत्र के को प्रीतनगर में सोन 64 ढाबा के पास वाराणसी- शक्तिनगर राजमार्ग पर सुबह एक कार रॉबर्ट्सगंज से छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही थी। कार अनियंत्रित होकर बाएं तरफ एक मोटरसाइकिल में धक्का मारते हुए पलट गई। जिसमें बैठे यात्री घायल हो गए। चोपन पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भिजवाया गया। क्षतिग्रस्त वाहन को सुरक्षा की दृष्टि से अलग खड़ा करा दिया गया है।कार चालक रोहित साहू पुत्र अवधेश साहू निवासी कृष्णापुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 25 वर्ष की मृत्यु हो गई है। घायलों में मुन्ना साहू पुत्र मानिकचंद निवासी कल्याणपुर थाना सूरजपुर जनपद रामानुज नगर छत्तीसगढ़ उम्र करीब 55 वर्ष, ईश्वर साहू पुत्र सूरजमन साहू निवासी उपरोक्त उम्र करी 50 वर्ष, मीरा साहू पत्नी स्वर्गीय राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र कारी 32 वर्ष, प्राची साहू पुत्री स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 16 वर्ष, आदर्श कुमार साहू पुत्र स्वर्गीय राम राम प्रकाश साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 14 वर्ष, उर्मिला साहू पत्नी ईश्वर साहू पता उपरोक्त उम्र करीब 40 वर्ष शामिल थे । जबकि बाइक सवार राहुल कुमार यादव पुत्र अज्ञात उम्र करीब 25 वर्ष और सफाई कर्मी कुलदीप उर्फ लंगड़ा पुत्र स्वर्गीय रामजी निवासी रेलवे कॉलोनी चोपन थाना चोपन सोनभद्र उम्र करीब 42 वर्ष घायल है। जिनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। लेकिन बाइक सवार राहुल कुमार यादव की जिला अस्पताल में मृत्यु हो गयी ।




