Sonbhadra News : वृद्ध जन व दिव्यांग लोगों के उपकरण चिंहित हेतु वि ख कोन परिसर में लगा शिविर
सोमवार को कोन विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी डा0 जीतेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में दिव्यांग जन शिविर का आयोजन किया गया।

sonbhadra
7:28 PM, September 15, 2025
पी0के0 विश्वकर्मा (संवाददाता)
◆ भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम कानपुर ने शिविर लगाकर किया चिंहित
कोन (सोनभद्र) । सोमवार को स्थानीय विकास खण्ड परिसर में खण्ड विकास अधिकारी डा0 जीतेन्द्र नाथ दुबे के नेतृत्व में दिव्यांग जन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में समाज कल्याण व भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम के टीम में शिविर लगाकर क्षेत्र के दिव्यांग व वृद्धजन का परिक्षण कर उनसे संबंधित उपकरण हेतु चिंहित किया गया । एडीओ समाज कल्याण मनेन्द्र कुमार ने बताया कि शिविर में आये 37 लोगों को दिव्यांग उपकरण व 100 लोगों वृद्धजन उपकरण हेतु चिंहित किया गया है। जिसे टीम द्वारा जल्द ही वितरण कर दिया जायेगा। शिविर में विकास खण्ड के सैकड़ों दिव्यांग व वृद्धजन प्रतिभाग किया, शिविर में राष्ट्रीय वयो श्री वृद्धजन योजना व एडिप योजना से आये राकेश पाण्डेय एलिम्को कानपुर, ओम सिंह, अंकित सिंह , नवीन मिश्रा, एडीओ समाज कल्याण मनेन्द्र कुमार समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




