Sonbhadra News : बिजली बिल सुधार को लेकर कैम्प का आयोजन, मौके पर 40 मामलों का निस्तारण
बिजली बिल में सुधार के लिए बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को प्रकाश गार्डन के पास चुर्क रोड पर बिजली विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया । कैंप में बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया ।

sonbhadra
6:47 PM, September 24, 2024
दिलीप श्रीवास्तव/प्रकाश खत्री (संवाददाता)
चुर्क (सोनभद्र) । चुर्क क्षेत्र के मुख्यालय प्रथम फिडर के बिजली बिल में सुधार के लिए बिजली विभाग द्वारा मंगलवार को प्रकाश गार्डन के पास चुर्क रोड पर बिजली विभाग द्वारा कैंप का आयोजन किया गया । कैंप में बिजली बिल से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया गया । अधिक बिल या मीटर से सम्बंधित शिकायत का ऑन द स्पोर्ट निबटारा किया गया । विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक लगभग 40 उपभोक्ताओं का निस्तारण मौके पर किया गया ।
जेई राजीव कुमार ने बताया कि बिजली बिल में सुधार के साथ-साथ बिल भी जाम किया गया । इस मौके पर बिजली विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहें ।




