Sonbhadra News : व्यापारी ने पिपरी रेंजर पर लगाया जान से मारने की धमकी देने का आरोप, ऑडियो वायरल
पिपरी थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने पिपरी रेंजर पर गंभीर आरोप लगाया हैं। व्यापारी ने रेंजर पर फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, एसपी और वन....

पीड़ित संतोष जायसवाल....
sonbhadra
10:59 PM, March 13, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । पिपरी थाना क्षेत्र के एक व्यापारी ने पिपरी रेंजर पर गंभीर आरोप लगाया हैं। व्यापारी ने रेंजर पर फोन कर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने जिलाधिकारी, एसपी और वन मंत्री को शिकायती पत्र भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।
रेनुकुट निवासी पीड़ित संतोष जायसवाल ने बताया कि 6 मार्च 2026 को पिपरी रेंजर राघवेंद्र ने उन्हें फोन किया था। रेंजर ने उनसे अमरेन्द्र सिंह पटेल को दिए गए 25 हजार रुपये के लेन-देन के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने रेंजर को बताया कि उन्हें केवल 15 हजार रुपये मिले थे और इसके बदले उन्होंने लकड़ी दी थी। इस पर रेंजर कथित तौर पर भड़क गए और फोन पर अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित ने दावा किया है कि उनके पास इस बातचीत की ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर मौजूद है, जिसे वे प्रशासन को सौंपेंगे।
पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद से वे मानसिक रूप से परेशान हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में पिपरी के डीएफओ कमल कुमार ने कहा कि "उन्हें शिकायत की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत कराई जाएगी और आवाज की रिकॉर्डिंग की भी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"



