Sonbhadra news : चोपन में 85 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन, जय श्री राम के लगे नारे
रामलीला में इस वर्ष भी 85 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम-रावण युद्ध के मंचन के बाद जैसे ही विशाल पुतले को आग लगाई गई

sonbhadra
5:20 PM, October 3, 2025
घनश्याम पांडे/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन/सोनभद्र। विजयादशमी का पर्व चोपन नगर में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रेलवे रामलीला समिति द्वारा आयोजित रामलीला में इस वर्ष भी 85 फीट ऊँचे रावण के पुतले का दहन किया गया। भगवान श्रीराम-रावण युद्ध के मंचन के बाद जैसे ही विशाल पुतले को आग लगाई गई, पूरा वातावरण जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा और मनमोहक आतिशबाजी ने समां बाँध दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज कल्याण राज्य मंत्री संजय गौड़ ने कहा कि दशहरा हमें यह संदेश देता है कि चाहे असत्य कितना भी बड़ा क्यों न हो, अंततः जीत सदैव सत्य और धर्म की ही होती है। वहीं विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली ने कहा कि रावण दहन बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है, हमें हमेशा सत्य और न्याय के मार्ग पर चलना चाहिए। इस अवसर पर समिति द्वारा पदाधिकारियों व सफाईकर्मियों को सम्मानित किया गया। सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के लिए थाना प्रभारी निरीक्षक कुमुद शेखर सिंह और कस्बा इंचार्ज आरएस शर्मा के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन मुस्तैद रहा।कार्यक्रम का संचालन मनोज चौबे ने किया तथा अध्यक्ष राजन जायसवाल ने सभी अतिथियों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। नगर व आसपास से हजारों की संख्या में लोग इस भव्य आयोजन के साक्षी बने।
इस मौके पर निवर्तमान मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, अशोक सिंघल, सुरेश गर्ग, प्रदीप अग्रवाल, सत्यप्रकाश तिवारी, नागेश सिंह, राजेश सिंह, सियाराम तिवारी,हिरालाल बर्मा,बद्री सिंह, सुशील पांडेय, अभिषेक दुबे,धर्मेन्द्र जायसवाल, राजू चौरसिया, जितेन्द्र जायसवाल, लवकुश भारती, तीर्थराज शुक्ला, अंकित पांडेय, रिंकू अग्रहरि,अरविंद श्रीवास्तव, प्रमोद विश्वकर्मा इत्यादि लोग उपस्थित रहे। वही चोपन बैरियर पर भी हो रहे रामलीला में धुमधाम से रावण दहन किया गया जहाँ समिति के अध्यक्ष अजय सिंह ने आए हुए समस्त अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।




