Sonbhadra News : फ्लाईओवर के नीचे बैरकेडिंग कर कराया जायेगा सुंदरीकरण - डीएम
जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज फ्लाईओवर के सर्विस रोड का जल निगम द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क..

सर्विस रोड के मरम्मत कार्य का निरीक्षण करते डीएम बी0एन0 सिंह
sonbhadra
10:44 PM, November 9, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सर्विस रोड मरम्मत कार्य में लापरवाही व शिथिलता बरतने पर होगी कड़ी कार्यवाही - DM
सोनभद्र । जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने आज फ्लाईओवर के सर्विस रोड का जल निगम द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम को निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क की मरम्मत का कार्य निर्धारित मानक के अनुरूप गुणवत्ता पूर्ण तरीके से सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि सड़क के किनारे पतली पट्टी के गढ्ढों को भर दिया जाये, सड़क की मरम्मत के दौरान इस बात का विशेष ध्यान दिया जाये कि वर्षा का जल सड़क पर रूकने न पाये, वर्षा का जल सड़क पर रूकने से सड़क की गुणवत्ता जल्द ही खराब हो जाती है।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने ओवर ब्रिज के नीचे खाली पड़े स्थान पर दोनों तरफ से बेरिकेटिंग करते हुए सौन्दर्यीकरण के कार्य हेतु प्रस्ताव बनाने हेतु सम्बन्धित अधिकारी को निर्देशित किया।
इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, अधिशासी अभियन्ता जल निगम महेन्द्र सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी विनय कुमार सिंह व सम्बन्धित निर्माण एजेन्सी के प्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।




