Sonbhadra News : बैंक सुरक्षाकर्मी के बंदूक से चली गोली, मजदूर घायल
अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ नेहरू चौक पर बृहस्पतिवार की शाम निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी के लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी...

सीओ पिपरी हर्ष पांडेय......
sonbhadra
9:45 PM, March 12, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । अनपरा थाना क्षेत्र के औड़ीमोड़ नेहरू चौक पर बृहस्पतिवार की शाम निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी के लाइसेंसी बंदूक से गोली चलने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं तहरीर के आधार पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सीओ पिपरी हर्ष पांडेय ने बताया कि "कुलडोमरी गांव के खजुरा निवासी बसंतलाल खरवार (37वर्ष) बृहस्पतिवार की शाम विंध्यनगर ड्यूटी के लिए जा रहा था। औड़ीमोड़ नेहरू चौक पर गाड़ी का इंतजार करने लगा। उसी समय वहां निजी बैंक के सुरक्षाकर्मी गुजर रहा था। अचानक उसके लाइसेंसी बंदूक से गोली चली और बसंतलाल के बांए हाथ में लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को डिबुलगंज स्थित संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने खतरे से बाहर बताया है। वहीं तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।"



