Sonbhadra News : बल्कर ने बाइक सवार को मारा धक्का व तोड़ी सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री
डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर एक बल्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को धक्का मारते हुए सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल में टकरा गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गया और बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गया।

sonbhadra
1:07 PM, February 13, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । स्थानीय चौकी क्षेत्र के डाला-ओबरा संपर्क मार्ग पर एक बल्कर ने बाइक सवार व्यक्ति को धक्का मारते हुए सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल में टकरा गया जिससे बाउंड्री वॉल टूट गया और बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गया।
मिली जानकारी मुताबिक शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर लाल बत्ती चौराहे से रेक्सहवा सेक्टर बी चौराहे की तरफ जा रहे बाइक सवार अनिल जायसवाल (41) पुत्र राधेश्याम को सीमेंट कंपनी पुराने लेबर गेट के पास ओबरा की तरफ से आ रही एक बल्कर वाहन ने धक्का मारते हुए सीमेंट फैक्ट्री की बाउंड्री वॉल में टक्कर मार दिया । जिससे कंपनी की बाउंड्री वॉल टूट कर क्षति ग्रस्त हो गया । घटना में बाइक सवार मामूली रूप से चोटिल हो गया।
सूचना मिलते ही निजी कंपनी के सुरक्षा गार्ड व डाला पुलिस मौके पर पहुंच गए। डाला पुलिस ने बल्कर वाहन को अपने कब्जे में ले लिया।




