Sonbhadra News : सड़क हादसे में भाई की मौत, बहन गंभीर
स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सोमवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से भाई की मौत हो गयी जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी ।
.jpeg&w=3840&q=75)
sonbhadra
10:47 PM, November 25, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । स्थानीय थाना क्षेत्र के खैराही गांव के समीप बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सोमवार को अज्ञात ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक सुरेश राम 22 वर्ष पुत्र रामसिंह निवासी जीगनटोला थाना बभनी की मौके पर ही मौत हो गई । जबकि बाइक पर बैठी अनीता कुमारी 17 वर्ष पुत्री रामसिंह गंभीर रूप से घायल हो गयी।घायल को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। बताया गया मृतक युवक बाइक द्वारा अपनी बहन को दुद्धी से लेकर वापस अपने घर आ रहा था कि खैराही गांव के समीप डीसीएम वाहन की चपेट में आ गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गयी।उधर हादसे के बाद स्थानीय पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया था।




