Sonbhadra News : बाइक से गिरकर जीजा-साला गंभीर रूप से घायल
म्योरपुर थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे आश्रम के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।

sonbhadra
9:27 PM, February 27, 2026
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर शुक्रवार को सुबह 11 बजे आश्रम के पास सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों की पहचान राकेश 30 पुत्र राम प्रसाद व मनोज 31 वर्ष पुत्र मुंदेव निवासीगण किरवानी के रूप में हुई। दोनों घायल रिश्ते में जीजा साला हैं। दोनों बाइक द्वारा किसी काम से आश्रम जा रहे थे वे जैसे ही आश्रम पहुंचे तभी सामने आ रही बाइक से बचने के चक्कर में अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर पड़े। दोनों को 108 एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० पल्लवी सिन्हा ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।




