Sonbhadra news : साली को बहला-फुसलाकर भगाने वाला जीजा गिरफ्तार
साली को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।

sonbhadra
3:29 PM, September 28, 2026
अवधेश पटेल (संवाददाता)
वैनी,(सोनभद्र)। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर थाना पुलिस ने साली को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, क्षेत्राधिकारी सदर सुधीर कुमार सिंह के कुशल पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रायपुर विजय कुमार चौरसिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 124/2026, धारा 87, 351(2), 352 बीएनएस से संबंधित अभियुक्त प्रदीप मिश्रा पुत्र कमला शंकर मिश्रा निवासी ग्राम कटेती, थाना शाहगंज, जनपद सोनभद्र को डोरिया चौराहा से गिरफ्तार किया।
अभियुक्त पर अपनी साली पूजा पाण्डेय को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का आरोप है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त को 28 सितंबर 2026 को सुबह 8:40 बजे डोरिया तिराहा, बहद ग्राम डोरिया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार चौरसिया, उ0नि0 अजय पाण्डेय एवं का0 अखिलेश कुमार शामिल रहे।




