Sonbhadra news : टूटी-फूटी क्षतिग्रस्त जाम बदहाल नालियां, फैला रही है दुर्गंध, दे रही है संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण
संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान चलाया जा रहा है

sonbhadra
6:53 PM, October 17, 2025
राकेश चौबे
•~ गुरमा, मारकुंडी, सलखन में नहीं दिख रहा संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान का असर, गांवों में पूरी तरह ठप है सफाई व्यवस्था
~ डेंगू, मलेरिया समेत अन्य संक्रामक बीमारियां फैलने की है प्रबल संभावना
•~ संबंधितों के दरबान बने हैं सफाई कर्मी, हाजी मस्टरोल के सहारे सरकार से बैठ कर ले रहे हैं प्रतिमाह तनख्वाह
मारकुंडी-सोनभद्र। जनपद में जहां एक तरफ स्वच्छता अभियान तथा संक्रामक रोगों पर नियंत्रण पाने के उद्देश्य से संचारी रोग नियंत्रण माह अभियान चलाया जा रहा है वहीं पर दूसरी तरफ सदर विकासखंड के गुरमा, मारकुंडी,सलखन ग्राम पंचायत मे बनी नालियां टूटी फूटी क्षतिग्रस्त जाम बदहाल पड़ी दुर्गंध फैलाते हुए संक्रामक रोगों को खुला निमंत्रण दे रही है। आलम यह है कि आधा नालियां टूटकर बिखर गई है तथा गंदगी से पूरी नाली पट गई है जिससे आने-जाने वाले राहगीरों समेत रहवासियों का जीना दुश्वार सा हो गया है जबकि इस संबंध में ग्रामीणों ने संबंधितों को कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराया लेकिन इस दिशा में कोई सार्थक पहल आज तक नहीं की गई इससे ग्रामवासियों में काफी आक्रोश व्याप्त है।
इस संबंध में बताते हैं कि जनपद में 1 अक्टूबर से लेकर 31bअक्टूबर तक महा अभियान चलाकर साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान तथा संक्रामक रोग पर नियंत्रण को लेकर संचारी रोग अभियान चलाया जा रहा है वही जिम्मेदार लोग इस अभियान में सहभागिता निभाने से परहेज करते हुए अपने जिम्मेदारियां से मुंह में लिए है।संचारी माह अभियान का असर गांवो मे नही दिख रहा है। सदर ब्लाक के सलखन बाजार व सलखन से बेलछ रुदौली जाने वाले मार्ग पर नाली बनाई गई है।आधा टूटकर बिखर गई है। गन्दगी से पूरी नाली पट गई है चहूंओर गंदगी का साम्राज्य है।




