Sonbhadra News : "Breaking Barriers, Briding Gaps" थीम पर मनाया गया 'विश्व मधुमेह दिवस'
"Breaking Barriers, Briding Gaps" थीम पर

विश्व मधुमेह दिवस पर छात्राओं के साथ प्रभारी CMO डॉ0 आर0जी0यादव
sonbhadra
12:13 AM, November 15, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । नेशनल प्रोग्राम फॉर नॉन कम्युनिकेबल डिजीज कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को "World Diabetes Day" दिवस "Breaking Barriers, Briding Gaps" थीम पर प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0जी0 यादव की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभागार में गोष्ठी एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 आर0जी0यादव ने बताया कि "मधुमेह तीन प्रकार के है जिसमें मुख्य टाईप 2 एवं गर्भावस्था है। टाईप 2 से बचाव हेतु हमें चीनी एवं कार्बोहाईड्रेट के सेवन से बचाना है। हरी सब्जी आदि का सेवन करें धुम्रपान छोडें प्रतिदिन कम से कम 5 किमी, पैदल चले, व्यायाम करे।"
उन्होंने ने जनता से अपील करते हुए कि सीएचओ द्वारा आयुष्मान आरोग्य मन्दिरों पर एवं समस्त पीएचसी एवं सीएचसी पर नियमित जाँच कराये और समय पर सलाह एवं उपचार प्राप्त करें। साथ ही मधुमेह होने के जितने भी कारक (संतुलित आहार न लेना, तम्बाकू का सेवन, खाद एवं रसायनो का प्रयोग, डिब्बा बन्द खाना, फास्टफूड, एलकोहल, स्मोकिंग) है का सेवन न करें।
वहीं जिला मलेरिया अधिकारी डी0के0श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 14 नवम्बर को विश्व मधुमह दिवस फेड्रिक बैटिंग के जन्म दिवस पर मनाया जाता है। जिन्होने मधुमेह के इन्सुलिन की खोज में बहुज ज्यादा योगदान दिया था। मधुमेह एक विकार है जो हमारे खाये जाने वाले भोजन से उत्पादित ग्लूकोज को संसाधित करने और उपयोग करने में विफल रहता हैं। ग्लूकोज हमारे शरीर में उर्जा का प्रमुख स्त्रोत है। वर्ष 2021 में मधुमेह के कारण 67 लाख लोगों की मृत्यु हुई और अनुमान है कि इसी वर्ष 53.7 करोंड (10 में से 1) लोग इस बीमारी के साथ जी रहे है। मधुमेह मुख्य रूप से तीन प्रकार के होते है- टाइप 1. मधुमेह, टाईप 2 मधुमेह एवं गर्भावती मधुमेह (गर्भाकालीन डाबिटीज)। मधुमेह होने के मुख्य कारण गलत जीवन शैली, खराब खान-पान, फास्ट फूड, अपर्याप्त नीद हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित करते है। जिससे शुगर लेवल बढ जाता है। मधुमेह के मुख्य लक्षण अधिक प्यास लगना, अधिक भूचा लगना, बार-बार पेशाब करना, कमजोरी एवं थकान महसूस करना मुख्य लक्षण है। मधुमेह से बचाव हम अपनी दिनचर्या एवं खान-पान में बदलाव एवं व्यायाम करके करके किया सकता है।




