Sonbhadra News : ब्राह्मण समाज ने मनाई भगवान परशुराम की जयंती
अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा द्वारा रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई।

sonbhadra
6:29 PM, April 19, 2026
घनश्याम पांडेय (संवाददाता)
ओबरा (सोनभद्र) । अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज ओबरा द्वारा रविवार को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। इस दौरान ब्राह्मण समाज कार्यालय ओबरा पर ब्राह्मण बंधु एकत्रित होकर भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की और उनके आदर्शों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष नंदलाल पांडेय ने कहा कि अक्षय तृतीया को भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम का जन्मोत्सव है। यह दिन ज्ञान, साहस और अन्याय के अंत का प्रतीक है। भगवान परशुराम को चिरंजीवी (अमर) माना जाता है, जिन्होंने अधर्म का नाश कर धर्म की स्थापना की थी।इस अवसर पर ब्राह्मण समाज के देवानन्द मिश्र,डॉ एके पाण्डेय,उमा शंकर तिवारी,डॉ जीएन पाठक,अगस्त शुक्ला,नर सिंह त्रिपाठी,एल बी पाण्डेय,श्याम जी पाठक,कृष्ण मोहन तिवारी,कृपा शंकर देव पाण्डेय,परमेश्वर पाण्डेय,संजीव धर दूबे,लक्ष्मीनारायण त्रिपाठी,जवाहर पाण्डेय पुनीत पाण्डेय साहित तमाम ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।




