Sonbhadra News : बोलेरो व बाइक की टक्कर, महिला सहित 3 घायल
तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर एक बाइक सवार को बोलोरो ने सामने से टक्कर मार दिया जिसमे बाइक और बोलोरो सड़क किनारे महुआ के पेड़ जाकर टकराते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी ।

sonbhadra
11:15 AM, April 28, 2026
एम शर्मा (संवाददाता)
० बाइक सवार बैंककर्मी की हालत गंभीर
डाला (सोनभद्र) । चोपन थाना क्षेत्र के नवटोलिया में तेलगुड़वा-कोन मार्ग पर एक बाइक सवार को बोलोरो ने सामने से टक्कर मार दिया जिसमे बाइक और बोलोरो सड़क किनारे महुआ के पेड़ जाकर टकराते हुए सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरी। जिसमें बाइक सवार एक बैंककर्मी व बोलोरो में सवार एक महिला सहित कुल तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 नम्बर पुलिस व एम्बुलेंस मौके पर पहुंची।
मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह लगभग 9:00 बजे चोपन थाना क्षेत्र के नवटोलिया में तेलगुडवा से कोन मार्ग पर घायल बाइक सवार बैंककर्मी जितेन्द्र दुबे तेलगुडवा से कोटा के तरफ जा रहा था उसी दौरान कोन के तरफ सामने आ रही बोलोरो ने अनियंत्रित होकर बाइक को धक्का मारते हुए सड़क किनारे महुआ के पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में दोनों वाहन जाकर गिर गई ।
जिसमें बाइक सवार जितेन्द्र दुबे जो बंधन बैंक समूह लोन में कार्यरत था और बोलोरो में सवार श्यामलाल व एक अज्ञात महिला समेत कुल तीन लोग घायल हो गए ।
वहीं घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल सभी घायलों में बोलोरो में सवार घायलों को निजी साधन से अस्पताल भेजवाया गया और बाइक सवार घायल को एंबुलेंस से चोपन अस्पताल भेजवाया गया जहां सूचना पाकर मौके पर पहुंची डायल 112 नम्बर पुलिस जांच की कार्रवाई में जुट गई। इस हादसे में बाइक सवार बैंक कर्मी जितेंद्र दुबे की हालत गंभीर बताई जा रही है ।



