Sonbhadra News : रेणु नदी में डूबी तीसरी किशोरी का शव बरामद
स्नान करते समय तीन किशोरियों के डुबने से हुई मौत के मामले में दो शव घटना वाले दिन शाम तक बरामद कर लिया गया था। जबकि एक किशोरी का शव बरामद नहीं हो सका था। तीसरी किशोरी का शव आज चोपन वैरियर से बरामद किय

रेणु नदी में डूबी किशोरी को तलाश करती एसडीआरएफ की टीम
sonbhadra
6:57 PM, November 5, 2024
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन (सोनभद्र) । सोमवार को थाना क्षेत्र अंतर्गत बर्दिया गांव में रेणु नदी में स्नान करते समय तीन किशोरियों के डुबने से हुई मौत के मामले में दो शव घटना वाले दिन शाम तक बरामद कर लिया गया था। जबकि एक किशोरी का शव बरामद नहीं हो सका था। तीसरी किशोरी सुनीता का शव मंगलवार को चोपन वैरियर स्थित बजरंग घाट पर बरामद हुआ । मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।
गौरतलब हो कि सोमवार को बर्दिया गांव में उस समय मातम छा गया जब दो सगी बहनों संग तीन किशोरी रेणु नदी में स्नान करते समय डूब गई । जिसके बाद हड़कंप मच गया। सोमवार को देर शाम तक दो शवों को बरामद कर लिया गया था । लेकिन तीसरा शव जा कोई आता-पता नहीं चल सका ।
वहीं मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम नदी क्षेत्र में खोजबीन कर रही थी तभी सूचना मिला कि तिसरी किशोरी का शव बजरंग घाट पर उतराया हुआ है । जिसके बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई । वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया ।




