बताते चलें कि मुक्खा फॉल पर शनिवार और रविवार को हुई अलग-अलग घटनाओं में कुल तीन लोगों की पानी के तेज बहाव में डूबने से मौत हो गई। शनिवार को हुई पहली घटना में शिवद्वार के मरुवट टोला निवासी श्रीराम बैगा तेज बहाव में फंसकर लापता हो गया था। उसके भाई बुद्धू ने रविवार को पुलिस को सूचना दी थी। दूसरी घटना रविवार को हुई, जब रॉबर्ट्सगंज के नई बाजार, बिरधी गांव के चार युवक विशाल पटेल, शिवम, राहुल पटेल और इंद्रजीत पटेल पिकनिक मनाने मुक्खा फॉल पहुंचे थे। चारों पानी से घिरे एक टीले पर खाना बना रहे थे। देर शाम 12 फाटक वाले रिट्ठी बंधा का गेट खुलने से अचानक पानी का बहाव तेज हो गया। बाहर निकलने की कोशिश में राहुल पटेल और इंद्रजीत पटेल तेज धार में बह गए, जबकि उनके दोस्त विशाल और शिवम किसी तरह बच निकले। बचे हुए युवकों ने इस भयावह मंजर को याद करते हुए अपनी आपबीती साझा की।