Sonbhadra news : नाले में मिला 8 वर्षीय बालक का शव
सिरसिया ठकुराई के खर्रा गोपालपुर टोला में ननिहाल मे रह रहे आठ वर्षीय बालक रवि की घर के समीप नाले में डूबने से मौत हो गयी

sonbhadra
8:41 PM, August 25, 2025
संतोष जायसवाल/मनोज कुमार (संवाददाता)
करमा। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिरसिया ठकुराई के खर्रा गोपालपुर टोला में ननिहाल मे रह रहे आठ वर्षीय बालक रवि की घर के समीप नाले में डूबने से मौत हो गयी । प्राप्त जानकारी के अनुसार रवि पुत्र गुड्डडू निवासी जमवा थाना अहरौरा ,मिर्जापुर अपनी माता कृष्णावती के साथ ननिहाल में ही रहता था। रविवार को सुबह करीब आठ बजे किसी तरह नाले में गिर पड़ा खबर लगते ही परिवार मे कोहराम मच गया। काफी खोज बीन करने के बाद भी शव का पता नहीं लग सका मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने गोताखोर बुलवाकर शव का खोजबीन कराया लेकिन शव नहीं मिला। सोमवार को करीब दो बजे घटना स्थल से पांच सौ मीटर दूर डोंगिया जलाशय के समीप शव पेड़ के जड़ में फंसा हुआ मिला। प्रभारी थाना निरिक्षक राजेश सिंह ने बताया कि मृतक के मामा सुरज भारती के तहरीर पर करमा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही करते हुए अंत्यपरीक्षण हेतु शव को जिला अस्पताल मर्चरी भेज दिया।




