Sonbhadra News : ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित
विकास खंड चतरा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ पर आयोजित हुआ ।

ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ
sonbhadra
5:58 PM, November 9, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । विकास खंड चतरा में परिषदीय विद्यालयों के बच्चों की में ब्लाक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ पर आयोजित हुआ । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य सरिता देवी एवं विशिष्ट अतिथि पन्नूगंज थाना प्रभारी दिनेश प्रकाश पांडेय रहे । कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया । कार्यक्रम के संयोजक खंड शिक्षा अधिकारी चतरा अरविंद कुमार पटेल के द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र एवं बैंज अलंकरण कर स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि पढ़ाई के साथ साथ खेल कूद भी बहुत महत्वपूर्ण है इससे बच्चों का स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है।
खेलकूद प्रतियोगिता में कबड्डी,खो खो, दौड़, लम्बी कूद, ऊंची कूद, आदि खेलो का आयोजन किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन गिरीश द्विवेदी ने किया इस मौके पर जनार्दन त्रिपाठी, चंद्रप्रकाश, बिमल मिश्रा, इन्द्र देव पांडेय,रामदास जायसवाल, बिनोद कुमार चतुर्वेदी,जय श्री विश्वकर्मा, सिद्धार्थ शुक्ला, सुमन देवी, शमशुद्दीन सहित ब्लाक के शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे




