Sonbhadra News : ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित
चतरा के ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी चतरा द्वारा प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान/स्थानीय निकाय प्राधिकारी के सदस्यों की ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया ।

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी को सम्बोधित करते बीडीओ चतरा
sonbhadra
6:22 PM, December 13, 2024
अखिलेश कुमार सिंह (संवाददाता)
रामगढ़ (सोनभद्र) । विकास खंड चतरा के ब्लाक संसाधन केंद्र रामगढ़ पर खंड शिक्षा अधिकारी चतरा द्वारा प्रधानाध्यापक ग्राम प्रधान/स्थानीय निकाय प्राधिकारी के सदस्यों की ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चतरा लालजी शुक्ला एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगवां द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी नगवां द्वारा विद्यालयो में चलाए जा रहे कार्यक्रम आपरेशन काया कल्प, निपुण भारत मिशन,डीबीटी, आउट आफ स्कूल बालिका शिक्षा आदि पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी चतरा विद्यालयों में काया कल्प के अन्तर्गत किये जा रहें कार्यों का उल्लेख करते हुए बताया गया कि जल्द ही सभी विद्यालयों को 19 पैरामीटर पर संतृप्त कर लिया जायेगा।
इस मौके पर एमआरपी बिमल मिश्रा,जनार्दन त्रिपाठी, शशिभूषण सिंह, इन्द्र देव पांडेय, शिवम् अग्रवाल ग्राम प्रधान बलराज मौर्य, जितेन्द्र सिंह उमेश चौबे,लाल बहादुर, बिनोद चतुर्वेदी, सुमन शर्मा, रामदास जायसवाल, सिद्धार्थ शुक्ला, जितेन्द्र तिवारी सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाए मौजूद रहे




