Sonbhadra News : बीआरसी कोन में ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न
ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी व उन्मुखीकरण में ब्लाक के समस्त शिक्षक, ग्राम प्रधान, एस एम सी अध्यक्ष के साथ एक शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

sonbhadra
4:55 PM, March 12, 2026
पी के विश्वकर्मा (संवाददाता)
० बेसिक शिक्षा में बेहतर सुधार की चर्चा,
० कर्मठ शिक्षकों को किया गया सम्मानित
कोन (सोनभद्र) । ब्लाक स्तरीय शिक्षा संगोष्ठी व उन्मुखीकरण में ब्लाक के समस्त शिक्षक, ग्राम प्रधान, एस एम सी अध्यक्ष के साथ एक शिक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा व विशिष्ट अतिथि प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल ने बेसिक शिक्षा को और बेहतर बनाने पर चर्चा व कार्य योजना बनाई गई। कार्यक्रम के आयोजक खण्ड शिक्षा अधिकारी विश्वजीत कुमार ने सभी उपस्थित शिक्षकों ग्राम प्रधान को संबोधित करते हुए कहा का विकास खण्ड कोन दुरुह क्षेत्र व कम संसाधन, शिक्षकों की कमी के बाद भी सभी के सहयोग से बेसिक शिक्षा के रैंकिंग में पिछले सितंबर माह से लगातार जिले में प्रथम स्थान पर कोन को मिल रहा है जिसका श्रेय शिक्षकों व ग्राम प्रधान को दिया, इसी तरह निपुण लक्ष्य की प्राप्ति करने की बात कहें। नये सत्र से शिक्षकों व बच्चों में शिक्षा के प्रति प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए समय-समय पर प्रतियोगिता कराने व विजेता को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देने को कहा गया। संगोष्ठी कार्यक्रम में शिक्षण कार्य में बेहतर कार्य करने वाले 18 शिक्षक/ शिक्षामित्रों को प्रशस्ति पत्र बीईओ ने दिया। प्रशस्ति पत्र प्राप्त करने वाले शिक्षकों में मु फिरोज, रविन्द्र प्रसाद, धर्मेंद्र कुमार, दिवाकर कन्नौजिया, मुकेश कुमार वैश्य, जान कुमारी, जितेन्द्र कुमार, रामप्रसाद, प्रमोद पाल, दयाशंकर, संकुल शिक्षक सत्यप्रकाश, दीपमणि त्रिपाठी, अविनाश कुमार, रविशंकर मौर्य, रामेश्वर प्रसाद, एआरपी दिलीप कुमार चौरसिया, नीलमणि मिश्रा को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया, ब्लाक प्रमुख रुबी ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही कि शिक्षा बीना जीवन अधूरा है, सभी शिक्षक व ग्राम प्रधान आपसी सामंजस्य व बीईओ का कुशल नेतृत्व का प्रमाण है कि सितंबर माह से कोन ब्लाक लगातार जिला में पहले स्थान पर है जिसकी प्रशंसा करते हुए कही कि अगले सत्र से बेसिक शिक्षा में हम सभी मिलकर और बेहतर बनाने का अपील की। उन्मुखीकरण कार्यशाला में मुख्य रूप से ब्लाक प्रमुख रुबी मिश्रा, प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष लक्ष्मी कुमार जायसवाल, प्रधान राजेश्वर निषाद, विदेश निषाद, कमलेश कुमार, शारदा पासवान समेत ब्लाक के सभी शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय कोन श्रवण कुमार ने किया।



