ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिताव विज्ञान प्रदर्शनी में बतौर मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी डॉक्टर जितेंद्र नाथ दुबे ने सफल छात्रों को मैडल, प्रमाण पत्र व पुरस्कार वितरण किया इस कार्यक्रम के आयोजन खंड शिक्षा अधिकारी लोकेश कुमार मिश्रा ने कहा कि विज्ञान व गणित का दैनिक जीवन में बहुत बड़ा उपयोगी है जिसके सहारे आज हम सभी सफल हो रहे हैं । बच्चों का उत्साह वर्धन करते हुवे कहा की इसी तरह सभी लोग आगे बढ़े व मन लगाकर शिक्षा ग्रहण करें वहीं बीडीओ ने बच्चों द्वारा बनाए गये विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुवे खुब सराहा व पढ़ाई को आवश्यक बताया।विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने वह विज्ञान प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए द्वय अधिकारियों द्वारा बच्चों का उत्साह वर्धन किया पूरे प्रतियोगिता में सुबह से ही क्षेत्र के आरपी व शिक्षक पूरे लगन से क्विज प्रतियोगिता को सफल बनाने में जुटे रहे।अंत में सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र दिया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से एआरपी रमेश कुमार, नीलमणि मिश्रा, अरविंद दुबे संतोष चौरसिया, केदारनाथ, शिक्षक मनीष त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, सुरेंद्रनाथ, शिवप्रसाद विश्वकर्मा, सुनील कुशवाहा, दीप मणि तिवारी, अखिलेश, रितेश कुमार, अविनाश, रिषि समेत दर्जनों शिक्षकों ने कार्यक्रम में उपस्थित रहे।