Sonbhadra News : ब्लाक प्रमुख ने किया नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन
म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिसवा के मुख्य बाजार में नाली के निर्माण का उद्घाटन किया। यह नाली करीब उन्तालीस लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगी।

sonbhadra
9:36 PM, August 30, 2024
एस प्रसाद (संवाददाता)
म्योरपुर (सोनभद्र) । म्योरपुर ब्लाक प्रमुख मानसिंह गोड़ ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत सिसवा के मुख्य बाजार में नाली के निर्माण का उद्घाटन किया। यह नाली करीब उन्तालीस लाख रुपए की लागत से निर्मित होंगी। ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि विकासखंड में म्योरपुर क्षेत्र का समुचित विकास कर जनपद का मॉडल ब्लॉक बनाने के उद्देश्य से प्रत्येक गांव में सरकार की मंशानुरूप प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य करवाया जा रहा है जो निरंतर जारी रहेगा। कहा की गांव के विकास में सड़क व नाली की अहम भूमिका होती है। घरों के नाबदान का पानी खुले में बहने से बीमारी फैलती है।जगह-जगह गंदगी रहती है नाली बनने से एक जगह पानी जमा नहीं होगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी।इस मौके पर ग्राम प्रधान जनक लाल,राजपति विश्वकर्मा,प्रधान संघ अध्यक्ष प्रेमचंद यादव, क्षेत्र पंचायत सदस्य बजरंगी, सफाई कर्मी रामधनी, मनोज सहित अन्य लोग मौजूद रहे।




