Sonbhadra News : कोटा गांव के वसुधा में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन
कड़ाके की ठंड में जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन अंतर्गत कोटा गांव दुरूह क्षेत्र में स्थित वसुधा टोला के जूनियर हाई स्कूल परिसर में आदिवासियों को 1000 से भी अधिक कंबलों का वितरण किया गया ।

sonbhadra
5:26 PM, December 14, 2025
एम शर्मा (संवाददाता)
डाला (सोनभद्र) । अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में गायत्री शक्तिपीठ ओबरा द्वारा कड़ाके की ठंड में जनपद सोनभद्र के विकास खंड चोपन अंतर्गत कोटा गांव दुरूह क्षेत्र में स्थित वसुधा टोला के जूनियर हाई स्कूल परिसर में आदिवासियों को 1000 से भी अधिक कंबलों का वितरण किया गया । साथ ही लाई, गुड़, बिस्कुट, भोजन और बच्चों को भी कपड़ा भी वितरित किया गया। गायत्री परिवार प्रमुख मनमोहन शुक्ल ने आदिवासियों में व्यापक रूप से फैले अंधविश्वास, झाड़ फूंक, स्वच्छता और शिक्षा पर डाला। इस अवसर पर ओबरा तापीय परियोजना के महाप्रबंधक इं०सोमनाथ मिश्र, श्रीप्रकाश गिरि, मुन्ना सिंह, तारकेश्वर केशरी, रामप्यारे सिंह, ब्रह्मानंद मिश्र, विनोद शर्मा, महेंद्र गुप्ता, हरीश अग्रहरी, अनामिका गिरि, ज्योति, सुष्मिता, अनीता पुरवार, सोना शुक्ला, उमेश चंद्र मिश्र, लवकेश प्रजापति, एस पी तनेजा, सी के दूबे, जलपुरुष रमेश सिंह यादव, दुर्गावती देवी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। साथ ही कंबल एवं खाद्य सामग्री के वितरण में गाजियाबाद से पधारे पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार प्रजापति, रामवीर गोला, रामवीर तनवार, ओमवीर, एडवोकेट राजकुमार प्रजापति,अनिल स्वामीजी,राहुल रैना, डॉ० जयवीर सिंह, किशनपाल सिंह, मुकेश आदि का सराहनीय योगदान रहा।




