Sonbhadra News : काली पट्टी बाँध सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों ने किया काम, नहीं दर्ज कराया ऑनलाइन उपस्थिति
एनएचएम में तैनात समुदाय स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज काला फीता बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया

sonbhadra
10:11 PM, August 21, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एनएचएम में तैनात समुदाय स्वास्थ्य अधिकारियों ने आज काला फीता बांधकर विरोध जताते हुए कार्य किया। इससे पहले मिशन निदेशक को संबोधित ज्ञापन सीएमओ को देकर अपनी मांगों का समर्थन किया था। मुख्य मांगो में ऑनलाइन हाजिरी लेने में बदलाव सहित सात मांगों को रखा साथ ही मांगे पूरी न होने तक ऑनलाइन उपस्थित न लगाकर काला फीता बांधकर कार्य करने की चेतावनी दी है।
वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ के जिला उपाध्यक्ष युगवीर सिंह ने बताया कि हम लोग वैधानिक तरह से अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। अगर सरकार दिए समय में हमारी मांगों को पूरा नहीं करती है तो प्रदेश कमेटी के निर्णय अनुसार आंदोलन को और तेज किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि गांव देहात में स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का काम भी हम लोग कर रहे है और परेशान भी सबसे ज्यादा हम लोगों को किया जा रहा है। सीएचओ पहले से ही ऑनलाइन उपस्थित दर्ज कर रहे हैं। इसके बाद भी उस ऐप को अपडेट कर उसमे रेटीना स्कैन और अन्य फीचर डाल कर परेशान किया जा रहा है। सभी की मांग है कि स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी कर्मचारियों पर जो नियम लागू किया जाए वहीं हम पर लागू हो। केवल एक ही कैडर पर विशेष नियम न थोपा जाए अगला साथ ही प्रदेश के संविदा कर्मचारियों पर रिजवी कमेटी की सिफारिशों को लागू किया जाए।




