Sonbhadra News : काली फ़िल्म, मॉडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध अभियान, 209 का चालान
एसपी के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस ने सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 209 वाहनों का चालान काटा....

मॉडिफाइड साइलेंसर निकलवाते यातायात प्रभारी विनोद कुमार.....
sonbhadra
8:23 PM, October 4, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । एसपी के निर्देश पर मंगलवार को शहर के विभिन्न स्थानों पर यातायात पुलिस ने सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी के नेतृत्व में वाहनों की चेकिंग का अभियान चलाया गया, अभियान के दौरान 209 वाहनों का चालान काटा गया। चेकिंग अभियान से दो पहिया, चार पहिया, तीन पहिया वाहन चालकों में खलबली मची रही। कार्रवाई से बचने के लिए वाहन चालक रूट बदलते देखे गए।
आज नगर के स्वर्ण जयंती चौक, धर्मशाला चौक सहित अन्य स्थानों पर सख्त चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगे वाहनों और मॉडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट बाइकों को रोका गया। इस दौरान चार पहिया वाहनों से जहाँ काली फिल्में निकाली गई, वहीं बुलेट बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर को हटवाते हुए उनके चालान काटे गए।
इस दौरान यातायात प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि "आज अभियान के क्रम में छः मॉडिफाइड साइलेंसर, 4 सीट बेल्ट लगाए बगैर वाहन चलाने, बिना हेलमेट, तीन सवारी, बिना नंबर प्लेट, फॉल्टी नंबर प्लेट, स्टंटबाजी आदि को लेकर 196 वाहनों सहित कुल 209 वाहनों ka चालान किया गया है।"
वहीं सीओ यातायात डॉ0 चारु द्विवेदी ने बताया कि "इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सार्वजनिक स्थलों पर सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना एवं सड़क पर यातायात नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित कराना है। जनपद पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।"




