Sonbhadra News : भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांग को लेकर भाकियू (अम्बावता गुट)
आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंच भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित......

कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन करते भाकियू (अम्बावता गुट) के पदाधिकारीगण......
sonbhadra
12:46 PM, February 16, 2026
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । आज भारतीय किसान यूनियन (अम्बावता गुट) के पदाधिकारियों ने बड़ी संख्या में डीएम कार्यालय पहुंच भारत-अमेरिका ट्रेड डील रद्द करने सहित पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी कार्यालय में सौंपा।
इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष संत श्याम सुंदर दास ने बताया कि "भारत देश किसानों का देश है और किसानों का उत्पीड़न किसी भी दशा में भारतीय किसान यूनियन (अंबावता गुट) बर्दाश्त नहीं करेगा। भारत अमेरिका ट्रेड डील रद्द किया जाए, एमएसपी को कानूनी दर्जा दिलाये जाने, वृद्धा, विधवा और विकलांग पेंशन ₹5000 किया जाए, शिक्षा एवं चिकित्सा पूरे भारत में नि:शुल्क किए जाने तथा पूरे भारत के किसानों का कर्ज माफ़ किया जाए।"
इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रयागराज, अशोक विश्वकर्मा, मो0 अनवर खान, सरोज देवी, राज देव, रामदास, देवी शरण, जगदीश, बाल गोविंद, अजय, बलवंत सिंह, रामकेश, फ़ुलकुंवर, सीता कुंवर, सावित्री देवी, गणेश जायसवाल, केदार, प्रभा, मीना, सिरपति, रामेश्वर सहित बड़ी संख्य में किसान मौजूद रहे।




