Sonbhadra News : पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में भाजयुमो ने जताया आक्रोश, दी श्रद्धाजंलि
जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महामंत्री रजनीश रघुवंशी के नेतृत्व में नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को...

कैंडल जलाकर पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते भाजयुमो के कार्यकर्ता
sonbhadra
9:00 PM, April 24, 2025
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
सोनभद्र । जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से आक्रोशित भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने महामंत्री रजनीश रघुवंशी के नेतृत्व में नगर के स्वर्ण जयंती चौक पर कैंडल जलाकर और दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि "जिस तरीके से धर्म पूछ कर धर्म विशेष लोगों पर हमला किया गया वह बहुत ही निंदनीय है,इससे संपूर्ण देश का हिंदू समाज आक्रोश में है। इस हमले के बदले में आतंकवाद को पूर्ण रूप से नष्ट करें, जैसे पुलवामा के तुरंत बाद सर्जिकल स्ट्राइक करके बदला लिया गया था। उसी तरह ईंट का जवाब पत्थर से देना चाहिए।"
इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, उत्कर्ष पांडेय, जिला मंत्री अतुल पांडेय, शिवम सिंह, विनीत त्रिपाठी, आलोक रावत, राजा पांडेय, प्रिंस पांडेय, बृजेश त्रिपाठी, अखिल पटेल, आनंद पांडेय, आशीष कुशवाहा, प्रतीक वर्मा, आशीष पाठक, विकास मिश्रा, अनुपम तिवारी, अमन वर्मा, धीरेंद्र पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।




