Sonbhadra News : प्रधानमंत्री के दीर्घायु कामना को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया हवन-पूजन
प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावर्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी मंदिर के पास उनकी दीर्घायु कामना करते हुए हवन-पूजन किया गया।

sonbhadra
7:34 PM, September 17, 2026
शांतनु कुमार
सोनभद्र । प्रधानमंत्री के 76 वें जन्मदिन के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रावर्ट्सगंज नगर स्थित राम जानकी मंदिर के पास उनकी दीर्घायु कामना करते हुए हवन-पूजन किया गया।
कार्यक्रम संयोजक पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा धर्मवीर तिवारी रहे । पूजन कार्य बृजेश शुक्ला ने ने संपन्न कराया। इस अवसर पर डॉ धर्मवीर तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरा जीवन के 25 साल सेवा और सुशासन का रहा है। उनके जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जायेगा, जो 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेगा।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता, जिला प्रभारी अनिल सिंह, संतोष शुक्ला, अनिल सिंह, आनंदमिश्रा, प्रमोद गुप्ता, अरविंद पांडे, मनीष अग्रहरि, मंजू गिरी, प्रमिला सिंह, मनीष पटेल, बलराम सोनी, शुभम सिंह, अनुराग श्रीवास्तव रवि, रवि तिवारी, राहुल शर्मा, प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश कश्यप, विवेक सिंह, झूरी, सुनील चौरसिया, संतोष, अजय रावत, डब्लू शुक्ला, रवि केसरी, नवीन तिवारी, रंजना पांडे, आशा विश्वकर्मा, अजय पांडे, समेत सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।




