Sonbhadra news : बिहार चुनाव के रिजल्ट से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी, कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को खिलाई मिठाई
चोपन मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यह जश्न भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सूबेदार प्रसाद के आवास पर आयोजित किया गया।

sonbhadra
7:32 PM, November 14, 2025
घनश्याम पांडेय/विनीत शर्मा (संवाददाता)
चोपन । बिहार चुनाव के रुझानों में एनडीए की निर्णायक जीत के बाद सोनभद्र के चोपन मंडल में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। यह जश्न भाजपा के पूर्व मंत्री स्वर्गीय सूबेदार प्रसाद के आवास पर आयोजित किया गया।
चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस अवसर पर चोपन मंडल अध्यक्ष भगवान दास केसरी ने कहा कि यह जीत जनता द्वारा किए गए विकास के समर्थन और लोकतंत्र की बड़ी विजय है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की विकासवादी राजनीति पर विश्वास जताया है। केसरी ने चोपन मंडल के कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के आशीर्वाद का परिणाम है। मंडल उपाध्यक्ष धर्मेंद्र जायसवाल ने भी इस मौके पर अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एनडीए की बंपर जीत से कार्यकर्ता उत्साहित हैं।




