Sonbhadra news : विधायक खेल महाकुंभ की तैयारी में जुटे भाजपा कार्यकर्ता
पिछले वर्ष की भांति विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन 25 दिसंबर से हाइड्रिल मैदान राबर्ट्सगंज में शुरू हो रहा है।

sonbhadra
6:43 PM, December 17, 2025
पीके विश्वकर्मा (संवाददाता)
# कोन में बैठकर बनाई रणनीति, ग्रामीण क्षेत्रों के टीमों को प्रतिभाग करने का अपील
कोन सोनभद्र । पिछले वर्ष की भांति विधायक खेल महाकुंभ का आयोजन 25 दिसंबर से हाइड्रिल मैदान राबर्ट्सगंज में शुरू हो रहा है जिसके तैयारी में बुधवार को कोन में मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो के अध्यक्षता बैठक कर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिक से अधिक टीमों को प्रतिभाग करने का अपील किया। खेल महाकुंभ का आयोजक सदर विधायक भूपेश चौबे चौबे ने कहा की भारत की अखंडता संप्रभुता भाईचारा बनाए रखने के लिए खेल महाकुंभ का आयोजन किया जाता है जो इस बार सरदार बल्लभभाई पटेल के 150 वी जयंती पर खेल का शुभारंभ होगा जिसके लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है, मंडल अध्यक्ष ने कहा कि खेल से ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा का निखार आता है । बैठक में सभी कार्यकर्ताओं ने अपने अपने क्षेत्रों से टीम को प्रतिभाग कराने का रणनिती बनाया।
बैठक में मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष रामलाल चेरो के अलावा वाचस्पति त्रिपाठी, बृज कुमार जायसवाल, महामंत्री मनोज तिवारी, रमेश चौबे, विरेन्द्र राय, मंहगू राम, धनुष धारी, नवनीत पाठक,डबलू अंसारी समेत दर्जनों लोग उपस्थित रहे।




