Sonbhadra News : उपचुनाव नें जनता तोड़ेगी भाजपा का घमंड - राघवेंद्र नारायण
समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। यूपी में कांग्रेस विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, सपा के उम्मीदवार...

राघवेंद्र नारायण....
sonbhadra
6:15 PM, October 26, 2024
आनन्द कुमार चौबे (संवाददाता)
• सपा प्रत्याशियों को जिताने में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता - राघवेंद्र नारायण
• अखिलेश यादव सूबे में गठबंधन के सबसे बड़े नेता - राघवेंद्र नारायण
सोनभद्र । समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव साथ मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। यूपी में कांग्रेस विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी, सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस, सपा के उम्मीदवार का समर्थन करेगी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की नौ सीटों पर समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने आपस में मिलकर लड़ने का ऐलान किया है। फूलपुर और मझवा विधानसभा से दौरा कर लौटने के बाद सोनभद्र में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (यूथ) एवं राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र नारायण ने कहा कि इंडिया गठबंधन समाजवादी पार्टी के सभी प्रत्याशियों को पूरी ताकत से जिताने का काम करेंगे। भाजपा को हराने के लिए जनता के हित में यह निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी का ना लड़ना और सभी सीटों पर समाजवादी पार्टी को लड़ने के लिए छोड़ देना यह एक बड़ा दिल दिखाने का काम करने के लिए राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अविनाश पांडेय एवं अजय राय समेत पूरे पार्टी नेतृत्व के निर्णय का स्वागत एवं सराहना के योग्य हैं। यह निर्णय यह भी साबित करता है कि भारतीय जनता पार्टी के विरुद्ध कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता कितनी प्रबल और प्रगाढ़ है।
राघवेंद्र नारायण ने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन का सबसे बड़ा दल है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके सबसे बड़े सर्वमान्य नेता है। उन्हीं के नेतृत्व में एक जुटता के साथ उपचुनाव में कांग्रेस समेत इंडिया गठबंधन के सभी दल संयुक्त रूप से सांप्रदायिक और मौका परस्त ताकतों को उत्तर प्रदेश में सबक सिखाने का काम करेंगे और ज्यादातर सीटों पर जीत दर्ज करने का काम करेंगे।




