सोनभद्र। कोरोना काल में जब लोग घरों में बंद थे तभी भाजपा ने रामगढ़ शाहगंज घोरावल मार्ग को स्टेट हाईवे घोषित किया था, शाहगंज, रॉबर्ट्सगंज,रामगढ़,खलियारी के व्यापारियों ने इस बात का भारी विरोध किया तथा पूरी तरह से बर्बाद होने के डर से रॉबर्ट्सगंज के व्यापारियों ने भारी विरोध करना शुरू कर दिया तो अपने वोट बैंक की नाराजगी को देखते हुए भाजपा ने नगर के बाहर से बाईपास बनवाने को ड्रामा शुरू किया लेकिन विधानसभा चुनाव तथा नगरपालिका चुनाव भी बीत जाने के बाद कोई बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ सिर्फ चुनाव में लाभ लेने के लिए भाजपा ने तीन तीन बार नया नया रास्ते से जनता को बाईपास का सपना दिखाया जबकि हकीकत में इससे व्यापारियों की समस्या हल नहीं हुई बल्कि सत्ता से जुड़े प्लाटरों ने मौके का फायदा उठाया और बाईपास के नाम पर जमीनें, प्लाटिंग कर बेच दी ,अब कुछ दिन पहले पता चला कि बाईपास स्वीकृत नहीं हुआ और आज खबल आई की पहले चरण का रॉबर्ट्सगंज से शाहगंज होते हुए कलवारी तक स्टेट हाईवे बनाने का टेंडर पास हो गया ।